scriptसौ से अधिक नामांकन खारिज | more than 100 nomination rejected in Tamilnadu | Patrika News

सौ से अधिक नामांकन खारिज

locationचेन्नईPublished: May 01, 2019 03:48:07 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

२५६ प्रत्याशियों ने भरे थे पर्चे

more than 100 nomination rejected in Tamilnadu

more than 100 nomination rejected in tamilnadu

चेन्नई. सुलूर, अरवाकुरिची, ओट्टपिडारम व तिरुपरमकुंड्रम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर भरे गए नामांकन में से १०० से अधिक खारिज कर दिए गए।

इन चारों सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना २२ अप्रेल को जारी हुई थी। नामांकन भरने के आखिरी दिन सोमवार को सैकड़ों ने उत्साह दिखाया। चार सीटों पर २५६ आवेदन मिले जिनमें १३ महिला और एक किन्नर प्रत्याशी का पर्चा था।

नामांकन पत्रों की छंटनी मंगलवार को हुई। समाचार लिखे जाने तक २५६ आवेदनों में से १०४ निरस्त कर दिए गए और १५१ मंजूर कर लिए गए। सबसे अधिक पर्चे सुलूर (३९) निर्वाचन सीट से खारिज हुए। सर्वाधिक ९१ नामांकन अरवाकुरिची सीट के लिए थे जिनमें से २३ निरस्त हो गए।

२ मई को नाम वापसी का आखिरी दिन है और उसी दिन उपचुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी।

 

नामांकन पत्रों की छंटनी मंगलवार को हुई। समाचार लिखे जाने तक २५६ आवेदनों में से १०४ निरस्त कर दिए गए और १५१ मंजूर कर लिए गए। सबसे अधिक पर्चे सुलूर (३९) निर्वाचन सीट से खारिज हुए। सर्वाधिक ९१ नामांकन अरवाकुरिची सीट के लिए थे जिनमें से २३ निरस्त हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो