script

वुमेन टैलेंट एक्सपो में लगे 100 से अधिक स्टाल

locationचेन्नईPublished: Feb 20, 2019 06:29:13 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

एक्सपो में उमड़ी दर्शकों एवं खरीदारों की भीड

More than 100 stalls in Woman Talent Expo

वुमेन टैलेंट एक्सपो में लगे 100 से अधिक स्टाल

चेन्नई. अनिता-बबीता द्वारा संचालित बरीश वुमेन वेलफेयर ट्रस्ट के पहले एवं एबीसी लेडीज कॉलेज की ग्यारहवीं वर्षगांठ के अवसर पर वेपेरी स्थित अग्रवाल विद्यालय में रविवार को फिफ्टी प्लस एक्सपो एवं उद्यमी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि प्रभाराजन तथा विशिष्ट अतिथि कांता चोरडिय़ा थीं। स्नेहलता सुराणा, सुशील मेहता, शशि-अभिशा चोरडिय़ा एवं शरद फोमरा की मौजूदगी में अतिथियों ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करना था।

प्रदर्शनी के दौरान सौ से भी अधिक महिलाओं ने स्टाल लगाए। इस प्रदर्शनी से प्राप्त आय जरूरतमंद गरीब विधवा महिलाओं के लिए काम करने वाले ट्रस्ट को दी जाएगी। इसके अलावा इससे प्राप्त आय से रोहबत नामक संस्था में रह रही महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करना था।

ट्रेंडिंग वीडियो