चेन्नई

20 से अधिक कॉलेज विद्यार्थी दावानल में फंसे!

तेनी जिले के बोडि के निकट पहाड़ी वन्य क्षेत्र में दावानल में २० से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों के फंसने की खबर है। चेन्नई से तेनी जिला करीब ५०० किमी दूर

चेन्नईMar 12, 2018 / 05:39 am

मुकेश शर्मा

Davannal

चेन्नई।तेनी जिले के बोडि के निकट पहाड़ी वन्य क्षेत्र में दावानल में २० से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों के फंसने की खबर है। चेन्नई से तेनी जिला करीब ५०० किमी दूर है।


सूत्रों के अनुसार १० दिन से बोडि के कुरंगनी पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में आग लगी हुई है। कुरंगनी के पहाड़ी इलाके में ही इन विद्यार्थियों को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वन्य क्षेत्र की आग के प्रशिक्षण क्षेत्र वाले इलाके में फैल जाने से इन विद्यार्थियों के फंसने की खबर है।

इनको सुरक्षित वहां से निकालने में गांव के लोग, पुलिस, दमकल दस्ता और वन विभाग के कर्मचारी लगे हैं।तेनी जिला कलक्टर एम. पल्लवी बालदेव भी कुरंगनी के लिए रवाना हो गई। इसी बीच जिला प्रशासन ने कोयम्बत्तूर के सुलूर स्थित भारतीय वायु सेना से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री पलनीस्वामी के आग्रह पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने भारतीय वायु सेना को बचाव अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सदर्न कमांड तेनी जिला कलक्टर के संपर्क में है। कुछ डिफेंस हेलीकाप्टर भेजे जा रहे हैं।


वन मंत्री दिण्डीगुल श्रीनिवासन व विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दावानल में फंसे विद्यार्थियों को जल्द ही बचा लिया जाएगा। पहाड़ी इलाके से ७ से ९ विद्यार्थियों के सकुशल उतर आने की अपुष्ट खबर भी मिली है। चेन्नई में मछली पालन मंत्री डी. जयकुमार ने बताया कि युद्धस्तर पर बचाव कार्य चल रहा है।


मदुरै सर्किल के वन संरक्षक आर.के.जेगानिया ने कहा कि एक विद्यार्थी ने इस घटना की सूचना अपने पिता को दी थी जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रेकिंग के लिएअनुमति नहीं प्राप्त की गई थी। 40 कर्मचारियों को बचाव अभियान के लिएभेजा गया। राज्य के उप मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम भी तेनी के लिएरवाना हो गए हैं।

संयम से जीने वाला मनुष्य होता है हमेशा सफल

पेम्बूर में बिन्नी मिल स्थित ओसवाल गार्डन में विराजित ज्ञानमुनि ने कहा मनुष्य को बांसुरी के जैसे होना चाहिए क्योंकि बांसुरी मौन रहती है, मीठी बोलती तथा उसमें गांठ नहीं होती है इसलिये वह सबको प्रिय लगती है। सादगी एवं संयम से जीने वाला मनुष्य हमेशा सफल होता है इसलिये मनुष्य को सादगी तथा संयम से जीना चाहिए। मुनि ने कहा मां पिता भगवान के रूप हैं। मुनि सोमवार सवेरे यहां से प्रस्थान कर कोंडितोप स्थित शंखेश्वरा अपार्टमेंट जाएंगे जहां प्रवचन होगा।

 

 

Home / Chennai / 20 से अधिक कॉलेज विद्यार्थी दावानल में फंसे!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.