scriptचार हजार से अधिक मछुआरों को खदेड़ा | More than four thousand fishermen dump | Patrika News

चार हजार से अधिक मछुआरों को खदेड़ा

locationचेन्नईPublished: Jan 21, 2019 04:15:36 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

श्रीलंकाई नौसेना ने

fishermen,Four,more,thousand,dump,

चार हजार से अधिक मछुआरों को खदेड़ा

रामश्वरम. श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को ४ हजार से अधिक मछुआरों को उस वक्त भगा दिया जब वे कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि शनिवार को सभी मछुआरे ६०० नौकाओं में सवार होकर समुद्र में उतरे थे। जब वे नेदुनतीवू में मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसैनिक वहां पहुंचे और सभी को वहां से भगा दिया। साथ ही वे उनकी १० नौकाओं के जाल और २० नौकाओं के जीपीएस उपकरण भी ले गए। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पत्थर फेंकने की वजह से एक मछुआरा घायल भी हो गया।
इसी बीच पुदुकोट्टै और नागपट्टिनम के मछुआरा संघ की एक टीम श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जब्त ९ नौकाओं को लेने के लिए श्रीलंका गई। उल्लेखनीय है कि गत २९ दिसंबर को श्रीलंकाई नौसेना ने तीन हजार से अधिक मछुआरों को मछली पकड़ते समय खदेड़ दिया था। उससे पहले २० नवंबर को भी नौसैनिकों ने कुछ मछुआरों को यह कहकर खदेड़ दिया था कि वे श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो