चेन्नई

नेवी के जवानों ने बचाया डूबते मछुआरे को 

भारतीय जल सेना के जवानों ने नागपट्टिनम समुद्रतट से तीन किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में डूब रहे एक

चेन्नईSep 26, 2016 / 09:47 pm

मुकेश शर्मा

chennai

नागपट्टिनम।भारतीय जल सेना के जवानों ने नागपट्टिनम समुद्रतट से तीन किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में डूब रहे एक मछुआरे को बचा लिया। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब नेवी के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्हें मछुआरा समुद्र में डूबता दिखाई दिया।

मछुआरे ने भी जवानों को सहायता के लिए पुकारा। यह देखते ही जवानों ने तुरंत पहुंचकर उसे बचाकर बोट में चढ़ाया। कई घंटे तक पानी में रहने के कारण मछुआरों की हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद जवानों ने उसे पानी पिलाया व खाने की वस्तु दी। पूछताछ में मछुआरे ने बताया कि उसकी बोट समुद्र में अचानक रुक गई थी जिसके बाद वह समुद्र में उतरकर उसे धक्का लगा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। मछुआरे का नाम सिंधुराज (64) था। जवानों ने उसे तटीय पुलिस के हवाले कर दिया।

Hindi News / Chennai / नेवी के जवानों ने बचाया डूबते मछुआरे को 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.