scriptनीट और सरकार का विरोध रहेगा जारी : स्टालिन | Neil and government will continue to oppose: Stalin | Patrika News

नीट और सरकार का विरोध रहेगा जारी : स्टालिन

locationचेन्नईPublished: Jul 31, 2017 11:28:00 pm

डीएमके कार्यवाहक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा

chennai

chennai

चेन्नई।डीएमके कार्यवाहक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और एआईएडीएमके सरकार का विरोध जारी रहेगा।

स्टालिन ने आधिकारिक बयान में नीट के विरोध में मानव शृंखला आयोजित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में बदलाव को लेकर पार्टी कार्य करती रहेगी। स्टालिन ने बताया कि गुरुवार को जैसे ही वे कोयम्बत्तूर उतरे उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना था कि सेलम में मानव शृंखला निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है। यह एक पुरानी तमिल कहावत की तरह है जिसका आशय है कि कुंभकोणम में रंगोली बनाने की इच्छा रखने वाली महिला वहां से सत्रह किमी दूर कोड़वासल में ही झुकना शुरू कर देती है। स्टालिन ने राज्य सरकार के विरोधाभासी रवैये का उल्लेख किया कि एक तरफ तो विधानसभा में सर्वसम्मति से नीट से छूट को लेकर दो बिल पारित कराए गए जबकि दूसरी ओर इसी के समर्थन में प्रदर्शन कर रही पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

स्टालिन की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री का स्पष्टीकरण


चेन्नई. डीएमके कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की गिरफ्तारी को लेकर राज्य की राजनीति में चल रही बहस के दौरान शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री एडपाड़ी के. पलनीस्वामी ने इस पर अपना स्पष्टीकरण दिया। रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक के उद्घाटन में शामिल होने के बाद शुक्रवार को यहां हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके आधार पर स्टालिन को गिरफ्तार किया गया। स्टालिन को प्रदर्शन से पहले ही गिरफ्तार किया गया के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नियमों का पालन किया गया है।

स्टालिन प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। गुंडा अधिनियम के तहत प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह गलत धारणा है। गुंडा अधिनियम सब पर नहीं लगाया जा सकता है। पर्याप्त सबूत होने के बाद ही किसी पर यह अधिनियम लगाया जा सकता है। अभिनेता कमल हासन के भ्रष्टाचार वाले टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अभिनेता हैं। अगर वो राजनीति में शामिल होते है तो उनके आरोपों का सही से जवाब दिया जाएगा।

बिना अनुमति प्रदर्शन पर गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने कहा कि अगर कोई किसी प्रकार के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा है, जो कि बिना अनुमति के आयोजित किया गया है, तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। यही कारण था कि स्टालिन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ राजनीति फायदे के लिए स्टालिन ने नीट परीक्षा में छूट की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो