scriptनव विवाहित ऑस्टे्रलियाई म्यूजिशियन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | Newly married Australian musician committed suicide | Patrika News

नव विवाहित ऑस्टे्रलियाई म्यूजिशियन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

locationचेन्नईPublished: Oct 05, 2018 12:14:41 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) में बुधवार देर रात ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
अण्णा विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर तिरुवान्म्यूर स्थित मकान में मृत मिली। पुलिस के अनुसार 59 वर्षीया प्रोफेसर वहां अकेली ही रहती थी।

चेन्नई. ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) में बुधवार देर रात ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गुरुवार सुबह इसका पता लगा। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही उसने विवाह किया था। अभी तक फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात एडम क्रॉस वाट (४०) ने पनयूर के वीजीपी एवेन्यू स्थित अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑस्टे्रलियाई नागरिक एडम क्रॉस वाट पेशे से म्यूजिशियन था। वह उसी इलाके में एकाडी में म्यूजिक की क्लासेज लेता था। सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी से अलग होने के बाद वह चेन्नई आकर रहने लगा था। यहां ईसीआर में रहने वाली लिसी नामक युवती से उसकी दोस्ती हुई और दोनों ने विवाह करने का मन बना लिया।
जानकारी के मुताबिक पिछले महीने ही दोनों ने विवाह किया था लेकिन अज्ञात कारणों से वाट ने बुधवार रात खुदकुशी कर ली।
गुरुवार सुबह लेसी से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रॉयपेट्टा सरकारी अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लिसी से एडम की आत्महत्या के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।
—————————

घर में मृत मिली अण्णा विवि की पूर्व प्रोफेसर
चेन्नई. अण्णा विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर तिरुवान्म्यूर स्थित मकान में मृत मिली। पुलिस के अनुसार 59 वर्षीया प्रोफेसर वहां अकेली ही रहती थी। उनके पड़ोसियों ने बताया कि उनके यहां लोगों का आना-जाना कम ही होता था और अक्सर घर पर ताला लगा रहता था। बुधवार को पड़ोसियों को घर से गंदी बदबू आने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने जब दरवाजा तोडक़र घर में प्रवेश किया तो उनका शव क्षत-विक्षत स्थिति में पंलग पर मिला। पुलिस ने संदेहास्पद परिस्थिति में मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके अनुसार प्रोफेसर की मौत दो दिन पहले हुई थी। मृतका की पहचान केरल निवासी आशा मेनन के रूप में हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो