scriptस्टालिन के ६७वें जन्मदिन पर कोई बड़ा आयोजन नहीं | No big event at Stalin's 67th birthday | Patrika News

स्टालिन के ६७वें जन्मदिन पर कोई बड़ा आयोजन नहीं

locationचेन्नईPublished: Mar 02, 2019 03:28:58 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

-ममता बनर्जी व अन्य नेताओं ने दी बधाई – डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के आग्रह पर उनके ६७वें जन्मदिन पर शुक्रवार को किसी प्रकार का बड़ा आयोजन नहीं किया गया।

चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के आग्रह पर उनके ६७वें जन्मदिन पर शुक्रवार को किसी प्रकार का बड़ा आयोजन नहीं किया गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय. एम. करुणानिधि के निधन के बाद पार्टी अध्यक्ष बनने पर स्टालिन का यह पहला जन्मदिन था, लेकिन किसी बड़े आयोजन के बजाय स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राज्य की जनता के लिए कल्याणकारी कार्य करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार के साउंड का उपयोग नहीं करने का भी निर्देश दिया।
सूत्रों के अनुसार स्टालिन अपने परिवार के साथ कांचीपुरम स्थित फार्म हाउस गए। इससे पहले पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्टालिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इसी बीच डीएमके मुख्यालय अण्णा अरिवालयम में लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन वितरण शुरू किया गया। यह प्रक्रिया ७ मार्च तक चलेगी। तक चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो