scriptउत्तर-पूर्वी मानसून की नहीं बनी स्थिति | No-nonspecific state of the monsoon | Patrika News

उत्तर-पूर्वी मानसून की नहीं बनी स्थिति

locationचेन्नईPublished: Oct 29, 2018 01:24:38 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

बारिश होने के आसार – मछुआरों को अलर्ट किया गया है कि बंगाल की खाड़ी में नि न दबाव की स्थिति बनी हुई है इसलिए वे दो दिनों तक मछली पकडऩे समंदर में नहीं जाएं।

monsoon,alert,state,specific,

उत्तर-पूर्वी मानसून की नहीं बनी स्थिति

चेन्नई. मौसम विभाग ने २८ अक्टूबर से उत्तर-पूर्वी मानसून तंत्र के स्थापित हो जाने की पूर्व भविष्यवाणी को फिर से बदला है। विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून तंत्र विकसित होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं।
मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार गर्मी और तपन की वजह से संभवत: लोगों को अगले चौबीस घंटों में निजात मिल सकती है। राज्यभर में बरसात की संभावना है लेकिन यह बरसात उत्तर-पूर्वी मानसून की नहीं है। मानसून को लेकर अभी कोई स्थिति नहीं बनी है।
चेन्नई महानगर में आसमान में घने बादल छाये रहने की संभावना है। तापमान अधिकतम ३२ तथा न्यूनतम २५ डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मछुआरों को अलर्ट किया गया है कि बंगाल की खाड़ी में नि न दबाव की स्थिति बनी हुई है इसलिए वे दो दिनों तक मछली पकडऩे समंदर में नहीं जाएं। मछुआरों को अलर्ट किया गया है कि बंगाल की खाड़ी में नि न दबाव की स्थिति बनी हुई है इसलिए वे दो दिनों तक मछली पकडऩे समंदर में नहीं जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो