scriptnow 60 percent of the production work only, due to the return of the w | श्रमिकों की वापसी से 60 प्रतिशत रह गया उत्पादन कार्य | Patrika News

श्रमिकों की वापसी से 60 प्रतिशत रह गया उत्पादन कार्य

locationचेन्नईPublished: Mar 09, 2023 07:37:26 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari


- करीब ४५ फीसदी मजदूर लौटे तमिलनाडु से

श्रमिकों की वापसी से 60 प्रतिशत रह गया उत्पादन कार्य
श्रमिकों की वापसी से 60 प्रतिशत रह गया उत्पादन कार्य

चेन्नई. प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमले के वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने गृह राज्य लौटे हैं। सबसे ज्यादा घर वापसी राज्य के तिरुपुर एवं कोयम्बत्तूर जिलों से हुई है। जानकारी के अनुसार करीब ४५ प्रतिशत मजदूर अपने गृह क्षेत्र लौटे हैं। अमूमन होली के मौके पर तीस फीसदी श्रमिक घर जाते हैं लेकिन इस बार यह आंकड़ा ४५ फीसदी को पार कर गया है। श्रमिकों की कमी का सीधा असर उत्पादन कार्य पर दिखा है जो 50 से 60 से ६५ प्रतिशत तक सीमित हो गया है। जानकारों के अनुसार तिरुपुर से १० फीसदी से अधिक और कोयम्बत्तूर से करीब २० प्रतिशत अधिक श्रमिकों की घर वापसी हुई है। श्रमिकों की कमी का समायोजन अन्य जगहों से लेबर बुलाकर किया जा रहा है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.