scriptनर्स के अपहरण की कोशश, अस्पताल के डॉक्टरों पर संदेह | Nurse kidnapping, doubt on hospital doctors | Patrika News

नर्स के अपहरण की कोशश, अस्पताल के डॉक्टरों पर संदेह

locationचेन्नईPublished: Sep 07, 2018 12:15:16 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

इस मामले में रेडहिल्स पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को संदेह है कि अपहरण की साजिश के पीछे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का हाथ हो सकता है क्योंकि नर्स ने उसके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

hospital,kidnapping,Doctor,

नर्स के अपहरण की कोशश, अस्पताल के डॉक्टरों पर संदेह

चेन्नई. पाडियनल्लूर में अपहर्ताओं के चंगुल से एक नर्स जान बचाकर भाग गई जब वे उसका अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में रेडहिल्स पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को संदेह है कि अपहरण की साजिश के पीछे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का हाथ हो सकता है क्योंकि नर्स ने उसके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडि़ता तामरैकन्नी (२२) पाडियनल्लूर में प्राइमरी हेल्थ सेंटर की १०८ एम्बुलेंस में काम करती है।
मंगलवार रात आठ बजे वह काम से घर लौट रही थी। जब वह अंगला परमेश्वरी मंदिर के निकट पहुंची दो जनों ने उसे रोककर जबरन कार में धकेलने लगे। वह उनका विरोध करने लगी। उसके बाद दोनों लोग उसे पीटने लगे। घायल हालत में किसी तरह वह उनके चंगुल से बचकर भाग निकली और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दिए बयान में उसने हेल्थ सेंटर के डॉक्टर पर संदेह जताया है जो उसके साथ काम करता था।
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर द्वारा यौन शोषण करने के बाद नर्स ने तैनाम्पेट स्थित डीएमएस में शिकायत की। शिकायत के बाद डॉक्टर का तबादला कर दिया गया। रेडहिल्स पुलिस मामले की जांच कर रही है। तामरैकन्नी को स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता प्राइमरी हेल्थ सेंटर की १०८ एम्बुलेंस में काम करती है।
मंगलवार रात आठ बजे वह काम से घर लौट रही थी। जब वह अंगला परमेश्वरी मंदिर के निकट पहुंची दो जनों ने उसे रोककर जबरन कार में धकेलने लगे। वह उनका विरोध करने लगी। उसके बाद दोनों लोग उसे पीटने लगे। घायल हालत में किसी तरह वह उनके चंगुल से बचकर भाग निकली और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दिए बयान में उसने हेल्थ सेंटर के डॉक्टर पर संदेह जताया है जो उसके साथ काम करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो