scriptभाषण प्रतियोगिता का आयोजन | Organizing speech contests | Patrika News

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

locationचेन्नईPublished: Mar 17, 2019 11:04:32 pm

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कनेक्शन विथ एम्पावर्ड माइंड के अंतर्गत विल्लुपुरम महिला मंडल ने कैसे बदले सशक्त नारी कल की तस्वीर…

Organizing speech contests

Organizing speech contests

चेन्नई।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कनेक्शन विथ एम्पावर्ड माइंड के अंतर्गत विल्लुपुरम महिला मंडल ने कैसे बदले सशक्त नारी कल की तस्वीर विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेखा आंचलिया, वंदना आंचलिया और हेमलता आंचलिया ने मंगलाचरण द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी। आगंतुकों का स्वागत स्नेहा भंडारी ने किया और नारी के सुंदर रूप की परिकल्पना कर उसकी प्रतिभाओं एवं गुणों की पहचान के बारे में बताया। अध्यक्ष मंजू सेठिया ने साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा के संदेश का वाचन किया। प्रतियोगिता का निर्णय गुरु मुकेश और प्रवीण दुगड़ ने किया। प्रतियोगिता में सात बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी महिलाओं ने बहुत ही सटीक एवं विषय की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम पुरस्कार वंदना आंचलिया और द्वितीय पुरस्कार रेखा आंचलिया को दिया गया।


होली पर्व के उपलक्ष्य में सभी महिलाओं को शब्दों की अनोखी अन्ताक्षरी का खेल खेलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रेरणा सम्मान। मंजू भंडारी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जवरीलाल सुराणा, मंत्री राजेश सुराणा और तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष नरेश सुराणा एवं मोतीचंद भंडारी मौजूद थे। मंजू भंडारी ने अपने वक्तव्य में साध्वी कनक प्रभा और अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष एवं शून्य से शिखर तक के सफर के बारे में बताया। सभी महिलाओं को हमेशा स्वाभिमान और निडरता से आगे बढऩे की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन स्नेहा भंडारी ने किया। कार्यक्रम संघगान द्वारा सम्पन्न हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो