scriptमाता-पिता बच्चों के व्यवहार परिवर्तन की करें निगरानी : स्टालिन | Parents should monitor children's behavior changes: Stalin | Patrika News

माता-पिता बच्चों के व्यवहार परिवर्तन की करें निगरानी : स्टालिन

locationचेन्नईPublished: Jul 21, 2018 12:47:18 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

नाबालिग बलात्कार मामला
माता-पिता को उनके बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ उनके बोलचाल व व्यवहार में होने वाले परिवर्तन की भी निगरानी रखनी चाहिए।

children,parents,changes,Behavior,

माता-पिता बच्चों के व्यवहार परिवर्तन की करें निगरानी : स्टालिन


चेन्नई. डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि माता-पिता को उनके बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ उनके बोलचाल व व्यवहार में होने वाले परिवर्तन की भी निगरानी रखनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में उन्होंने अयनावरम में १२ वर्षीया निशक्त के साथ सात महीने तक हुए बलात्कार की घटना की ओर इशारा करते हुए कहा कि जहां बच्चों की बात आए तो माता की ज्यादा जिम्मेदारी बनती है। मां को यह पता जरूर होना चाहिए कि उसके बच्चों के साथ स्कूल या अन्य जगहों, जहां वे जाते हों, पर उनके साथ क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेना चाहता, लेकिन जब लोग बलात्कारियों को पकड़ते हैं तब लोगों का गुस्सा सामने दिखता है। यही कारण था कि मद्रास हाईकोर्ट परिसर के अंदर एडवोकेट के एक समूह ने बलात्कारियों पर हमला किया था। उन्होंने दावा किया कि कानून व्यवस्था में विफल होने की वजह से जनता राज्य की एआईएडीएमके सरकार को पसंद नहीं करती।
पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में उन्होंने अयनावरम में १२ वर्षीया निशक्त के साथ सात महीने तक हुए बलात्कार की घटना की ओर इशारा करते हुए कहा कि जहां बच्चों की बात आए तो माता की ज्यादा जिम्मेदारी बनती है।
डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा मां को यह पता जरूर होना चाहिए कि उसके बच्चों के साथ स्कूल या अन्य जगहों, जहां वे जाते हों, पर उनके साथ क्या चल रहा है। माता-पिता को उनके बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ उनके बोलचाल व व्यवहार में होने वाले परिवर्तन की भी निगरानी रखनी चाहिए
उन्होंने कहा कि कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेना चाहता, लेकिन जब लोग बलात्कारियों को पकड़ते हैं तब लोगों का गुस्सा सामने दिखता है।

उन्होंने दावा किया कि कानून व्यवस्था में विफल होने की वजह से जनता राज्य की एआईएडीएमके सरकार को पसंद नहीं करती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो