scriptमुख्यमंत्री ने जारी की रबी फसल बीमा की बकाया राशि | Payment to farmers, chennai: CM transfer in accounts | Patrika News
चेन्नई

मुख्यमंत्री ने जारी की रबी फसल बीमा की बकाया राशि

पिछली टीडीपी सरकार के समय से लंबित फसल बीमा की बकाया राशि 596.36 करोड़ रुपये जारी किए। इसके इस राशि से 5,94,005 किसानों को लाभ पहुंचा है। सीएम रेड्डी ने कैंप कार्यालय में कम्प्यूटर का बटन दबाकर फसल बीमा राशि किसानों के खाते में जमा की।

चेन्नईJun 28, 2020 / 11:26 am

Dhannalal Sharma

मुख्यमंत्री ने जारी की रबी फसल बीमा की बकाया राशि

मुख्यमंत्री ने जारी की रबी फसल बीमा की बकाया राशि

नेल्लोर. राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को विशेष सौगात दी। उन्होंने पिछली टीडीपी सरकार के समय से लंबित फसल बीमा की बकाया राशि 596.36 करोड़ रुपये जारी किए। इसके इस राशि से 5,94,005 किसानों को लाभ पहुंचा है। सीएम रेड्डी ने कैंप कार्यालय में कम्प्यूटर का बटन दबाकर फसल बीमा राशि किसानों के खाते में जमा की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को सम्बोधन करते हुए कहा वित्तीय वर्ष 20२०-2१ तक सभी किसानों का फ्री वाईएसआर फसल बीमा लागू किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों की फसल का समर्थन मूल्य भी दिये जाने की व्यवस्था की जाएगी। रैतु भरोसा केंद्रों के जरिए किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी। साथ ही इन केंद्रों में ई-क्रॉपिंग दर्ज कराने के लिए आवश्यक कदम भी उठाये जाएंगे।
फसल बीमा के लिए किसानों को देना होगा मात्र एक रुपया
मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम सचिवालय में कार्यरत एग्रीकल्चरल, राजस्व सहायक और सर्वेयर के साथ मिलाकर ई-क्रॉपिंग पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद बीमा राशि के भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। फसल बीमा के लिए किसानों को एक रुपया मात्र देना होगा। किसानों की ओर से सरकार ही बीमा राशि का भुगतान करेगी। इसके चलते साल 2019-२० में 25.73 लाख और साल 20२०-2१ में रबी फसल के लिए 33.03 लाख किसानों को मुफ्त में फसल बीमा सुविधा उपलब्ध की जाएगी। वाईएसआरसीपी सरकार ने सत्ता में आते ही बीमा कंपनियों से बातचीत की है। तत्कालीन लंबित भुगतान किया गया है। इस तरह 5.95 लाख किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान किया गया। पिछली सरकार की तरह किसानों को नुकसान न हो इसके लिए आमूल-चूल परिवर्तन किया गया है। यह रकम पुराने कर्ज के तहत जमा न हो इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

Home / Chennai / मुख्यमंत्री ने जारी की रबी फसल बीमा की बकाया राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो