scriptTamilnadu: सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं, समुचित देखभाल भी जरूरी | People are planting saplings to make their special day memorable | Patrika News

Tamilnadu: सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं, समुचित देखभाल भी जरूरी

locationचेन्नईPublished: Oct 18, 2019 08:21:07 pm

राजस्थान पत्रिका (Rajasthan Patrika) का हरित प्रदेश (Harit Pradesh) अभियान, महावीर इन्टरनेशनल (Mahavir International) लेडिज एमिनेन्ट सर्विस टू सोसायटी का रहा विशेष सहयोग

People are planting saplings to make their special day memorable

People are planting saplings to make their special day memorable

चेन्नई. बेशक पौधा लगाना नेक काम है। लेकिन सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है। पौधे की समुचित देखभाल की जानी चाहिए। ताकि वे वृक्ष बन सकें।
महावीर इन्टरनेशनल लेडिज एमिनेन्ट सर्विस टू सोसायटी चेन्नई की चेयरपर्सन सुनीता खारीवाल ने यह बात कही। वे राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत चूलै के अवधनम पेपियर रोड स्थित चेन्नई मिडिल स्कूल एवं वाइकर करन स्ट्रीट स्थित मिडिल स्कूल मेें पौधरोपण के लिए आयोजित कार्यक्रम में खारीवाल ने कहा कि भारतीय समाज में आदिकाल से पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया जाता रहा है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों का महत्व रहा है। विभिन्न वृक्षों में देवी-देवताओं का वास माना गया है। अनेक पौधे ऐसे हैं जो पूजा-पाठ में काम आते हैं।
रही है पूजने की प्रथा
खारीवाल ने कहा कि जिस देश में समाज में पेड़-पौधों को पूजने की प्रथा रही है, अब उसी देश में उसी समाज में पेड़ कम हो रहे हैं। बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है।
बढ़ रही पर्यावरण के प्रति जागरुकता
उन्होंने कहा कि हालांकि अब पर्यावरण के प्रति जागरुकता आने लगी है। लोग पेड़ पौधों की अहमियत समझने लगे ैहं। महिलाएं भी इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगी है। लोग अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए पौधे लगा रहे हैं। कोई पौधरोपण कर अपना जन्मदिन मना रहा है। कोई अपनी शादी की सालगिरह पर पौधो रोप रहा है। यह अच्छी शुरुआत है। पेड़ इंसान की जरूरत है। उसके जीवन का आधार है। पौधरोपण के जरिए ही हम पानी की कमी से भी छुटकारा पा सकते हैं। अधिकाधिक पौधे लगाने से ही बरसात भी समय पर हो सकेगी।
अन्य लोगों को भी करें प्रेरित
स्कूल की प्रधानाध्यापिका शिला ने कहा कि हमें पौधारोपण की महत्ता को समझना चाहिए। आज के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। अन्य लोगों को भी पौधे लगाने के लिए हम प्रेरित करें। महानगर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि पौधे अधिक से अधिक लगाए जाएं। इससे ही पर्यावरण को हम बचा सकते हैं। व्यक्ति पौधे लगाने का संकल्प जरूर लें। उन्होंने ऐसे कार्यों की सराहना करते हुए महावीर इन्टरनेशनल लेडिज एमिनेन्ट सर्विस टू सोसायटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में भी पौधरोपण के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी।
हरित प्रदेश अभियान की जानकारी
राजस्थान पत्रिका चेन्नई के मुख्य उप संपादक अशोकसिंह राजपुरोहित ने राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अधिकाधिक पौधारोपण की जरूरत पर बल दिया। महावीर इन्टरनेशनल लेडिज एमिनेन्ट सर्विस टू सोसायटी का पौधरोपण में विशेष सहयोग रहा।
पौधरोपण में किया सहयोग
इस मौके पर सोसाइटी की चेयरपर्सन सुनीता खारीवाल के साथ ही सह सचिव उषा कोठारी, सह कोषाध्यक्ष शिल्पा बंब, इन्द्रा सोलंकी, सरला सिसोदिया, उषा खींवसरा, संतोष मूथा, अमराव लूणिया, पिंकी सिंघवी समेत अन्य ने पौधरोपण किया। स्कूल के बच्चों ने भी पौधे रोपे।

ट्रेंडिंग वीडियो