scriptलगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आम आदमी दब रहा महंगाई के बोझ तले | petrol | Patrika News

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आम आदमी दब रहा महंगाई के बोझ तले

locationचेन्नईPublished: Jun 08, 2021 08:30:51 pm

लगातार बढ़ रही हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतेंआम आदमी दब रहा महंगाई के बोझ तलेलॉकडाउन के दौर में बढ़ गई परेशानी

petrol

K. Senguttuvan

चेन्नई. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से आमजन में हाहाकार मचा हुआ है। दाम हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। कई शहरों में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर सैकड़ा पार कर चुके हैं। ऐसे में आम आदमी के लिए पेट्रोल खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। लॉकडाउन के दौर में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोग पहले ही अन्य जरूरी चीजों की महंगाई से त्रस्त हैं और ऐसे में ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से लोग और टूट चुके हैं।
पेट्रोल पम्पों पर सन्नाटा
कोरोना काल में लोगों के रोजगार और आमदनी पर वैसे भी असर पड़ा है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लोगों की मुश्किल में धकेल रही हैं। कीमतें बढ़ने का असर यह है कि ज्यादातर पेट्रोल पंप पर इन दिनों सन्नाटा पसरा रहता है। लोगों की मांग है सरकार इसकी कीमतों पर अंकुश लगाएं और उन्हें महंगाई से कुछ निजात दिलाएं।
आवश्यक वस्तुओं के दामों में इजाफा
लोगों का कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से जो आवश्यक वस्तुएं हैं उनके भी दामों में भी इजाफा हो रहा है। इसलिए सरकार को पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाना चाहिए, ताकि गरीब और आम आदमी को राहत मिल सके। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई शहरों में सैकड़ा पार
पिछले एक महीने से दाम बढ़े हैं। जिस रफ्तार से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, उससे कहा जा सकता है कि यह जल्द ही सैकड़ा भी पार कर लेगा। हालांकि कई शहरों में पेट्रोल सौ रुपए प्रति लीटर से भी ऊपर पहुंच चुका है। कीमतें बढ़ने से लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से कई दूसरे जरूरी सामानों की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं।
……………………………
चेन्नई में पेट्रोल के दाम
8 जून 2021- 96.73 रुपए प्रति लीटर
4 जून 2021- 96.23 रुपए प्रति लीटर
31 मई 2021 – 95.76 रुपए प्रति लीटर
27 मई 2021 – 95.28 रुपए प्रति लीटर
………………………….

लॉकडाउन के चलते बिक्री में कमी
पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। हालांकि इन दिनों लॉकडाउन के चलते पेट्रोल की बिक्री में कमी आई है। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के बावजूद लोगों को पेट्रोल खरीदना होता हैं क्योंकि पेट्रोल व डीजल आमजन के लिए जरूरत की चीजें हैं। आजकल लोग पैदल या साइकिल से यात्रा करना नहीं चाहते हैं।
– के. सेंगुट्टुवन, सदस्य तमिलनाडु पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन।
…………….
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो