scriptपियानो मास्टर लिडियन बने म्यूजिकल एम्बेसडर : एआर रहमान | Piano Master Lydian should be Musical Ambassador: AR Rahman | Patrika News

पियानो मास्टर लिडियन बने म्यूजिकल एम्बेसडर : एआर रहमान

locationचेन्नईPublished: Mar 15, 2019 03:23:58 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

लिडियन नादस्वरम को द वल्ड्र्स बेस्ट का खिताब

Ambassador,AR Rahman,musical,Master,piano,

पियानो मास्टर लिडियन बने म्यूजिकल एम्बेसडर : एआर रहमान

चेन्नई. चेन्नई के रहने वाले 13 वर्षीय लिडियन नादस्वरम जिसने अमरीका में पियानो में बीट्स बजाकर ‘द वल्ड्र्स बेस्ट’ में खिताब जीता है, को एआर रहमान ने भारत के म्युजिकल एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया है। लिडियन नादस्वरम पियानो बजाता है। लिडियन ने अपने टैलेंट से न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी सबका दिल जीत लिया है। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने अपने म्यूजिक स्कूल के 11वें वर्षगांठ समारोह के मौके पर कहा जब मैं लिडियन को देखता हूं तो उसमें मुझे उम्मीद जगती है। वह चीनी पियानोवादक लैंग लैंग का टक्कर का है। मुझे लगता है वह भारत के म्युजिकल अम्बेसडर होगा। मुझे लगता है लिडियन की सफलता मेरी ही सफलता है। रहमान ने कहा चेन्नई एक उपेक्षित शहर है और मैं इसे दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए लिडियन का शुक्रगुजार हूं। द वल्ड्र्स बेस्ट का खिताब जीतने पर उसे एक मिलियन डॉलर राशि से पुरस्कृत किया गया।
अपने रुटीन के बारे में लिडियन बताता है कि वह सुबह 8-10 बजे के बीच उठता है। इसके बाद वह तैयार होकर नाश्ता करता है और फिर म्यूजिक प्रेक्टिस शुरू कर देता है। वह पियानो बजाता है व म्यूजिक नोट्स बनाता है। वह अपनी बहन के साथ गाना भी गाता है। वहीं जब उसे आराम करना होता है या खेलना होता है तो साइकल चला लेता है।
लिडियन के परिवार में उसके पिता और बहन भी म्यूजिशियन हैं। ये दोनों लिडियन की प्रेरणा भी हैं। लिडियन के पिता वरशन सतीश एक म्यूजिक डायरेक्टर हैं जो खुद लिडियन को डेढ़ साल की उम्र से म्यूजिक सिखा रहे हैं। लिडियन की बहन अमृता पियानो और बांसुरी बजाती है।
क्यों खास है लिडियन का टैलेंट
लिडियन की बहन अमृता ने बताया कि वैसे शुरू में लिडियन का ऑडिशन वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। पियानो पर लिडियन एक मिनट में 350 बीट्स तक बजा सकता है लेकिन इतनी स्पीड में कई बार पियानो के बटन वापस नहीं आ पाते हैं ऐसे में जज को लग सकता है कि उसे अच्छा बजाना नहीं आता। इसलिए मैंने ही उसे 325 बीट्स तक रखने को कहा था। उसने बताया कि लिडियन को कार्टून फिल्में बहुत पसंद हैं। ऐसे में वह बड़ा होकर कार्टून फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोजर बनना चाहता है। घर पर भी कई बार हम लोग कार्टून फिल्में डाउनलोड करते हैं और उनकी आवाज डब करते हैं। उनका बैकग्राउंड म्यूजिक लिडियन ही देता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो