scriptनगर निगम के लिए सिरदर्द बना प्लास्टिक | plastic Headache making for municipal corporation | Patrika News

नगर निगम के लिए सिरदर्द बना प्लास्टिक

locationचेन्नईPublished: Feb 04, 2019 03:34:44 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

छापे में जब्त किए ४.५ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद

municipal,corporation,Making,headache,plastic,

नगर निगम के लिए सिरदर्द बना प्लास्टिक

चेन्नई. नगर निगम के स्वास्थय विभाग के अधिकारियों ने रविवार को महानगर के तीन अलग-अलग इलाकों के बाजारों की दुकानों में छापा मारकर करीब ४.५ टन प्रतिबंधित पॉलीथीन उत्पाद जब्त किया। प्रतिबंध और तमाम कार्रवाई के बावजूद बड़ी संख्या में प्लास्टिक उत्पाद जब्त हो रहे हैं जो नगर निगम अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया है।
निगम अधिकारियों ने छापेमारी अभियान के तहत कोयम्बेडु सब्जी मार्केट, काशीमेडु मछली मार्केट और चिंताद्रीपेट की दुकानों में छापामारी की कार्रवाई की। तीनों इलाकों में २८९८ दुकानों में छापेामरी की गई।
ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने एक जनवरी से प्लास्टिक उत्पाद के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से नगर निगम के अधिकारी लगातार महानगर के अलग-अलग जोन में छापेमारी कर प्रतिबंधित उत्पाद जब्त कर रहे हैं। शनिवार तक नगर निगम ९० टन प्लास्टिक उत्पाद जब्त कर चुका है।
नगर निगम के स्वास्थ्य के उपायुक्त पी. मधुसुधन रेड्डी ने बताया कि रविवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ती है। इसलिए बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम बाजार में आई है ताकि लोगों को यह न लगे कि अब प्रतिबंध खत्म हो गया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोयम्बेडु मार्केट से १.५ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद जब्त किया गया है। इसके अलावा काशीमेडु मछली बाजार के दुकानों सेे ४८५ किलो प्लास्टिक थैली बरामद की गई। अडयार के तिरुवांम्यूर की दुकानों में छापेमारी कर १.०७ टन प्लास्टिक बरामद किया गया है।
रविवार को भी ५० से १०० अधिकारियों की टीम ने बाजार में एक साथ छापेमार की जिससे दुकानदारों और ग्राहकों के बीच यह संदेश पहुंचा है कि नगरनिगम प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रति सख्त है।
जब्त किए गए प्लास्टिक उत्पाद नगर निगम के अलग-अलग जोन में स्थित जगहों पर रखा गया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक सीमेंट कंपनी के साथ हमारा करार है। हम उन्हें मुफ्त में जब्त किए गए प्लास्टिक उत्पाद दे देते हैं। लॉरी और अन्य व्यय कंपनी खुद उठाती है। इसके अलावा प्लास्टिक की सडक़े बनने लगेंगी तो जब्त किए गए प्लास्टिक उत्पाद कॉन्टै्रक्टर को दे दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो