scriptथुलथुल व मोटे जवान हो जाएंगे स्वस्थ-तंदुरुस्त | police | Patrika News

थुलथुल व मोटे जवान हो जाएंगे स्वस्थ-तंदुरुस्त

locationचेन्नईPublished: Oct 18, 2020 07:22:46 pm

थुलथुल व मोटे जवान अब हो जाएंगे स्वस्थ-तंदुरुस्त- पुलिस करेगी पैदल पेट्रोलिंग

police

police

चेन्नई. तमिलनाडु पुलिस अब पैदल पेट्रोलिंग करती दिखेंगी। समूचे प्रदेश में फिर से इसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। पुलिस का मानना है कि इससे लोगों की समस्याएं सुलझाने में अधिक मदद मिल सकेगी। कांस्टेबल से लेकर पुलिस अधीक्षक-उपायुक्त तक के अधिकारी पैदल पेट्रोलिंग का हिस्सा होंगे।
उत्तर चेन्नई संयुक्त पुलिस आयुक्त वी. बालकृष्णन ने बताया कि यह लोगों तक पहुंच बनाने का आसान तरीका है। ऐसा करने से लोगों में खाकी के प्रति विश्वास अधिक मजबूत होगा। लोगों से धरातल स्तर पर संबंध मजबूत करने में पुलिस को भी मदद मिलेगी। अमूमन फिल्ड लेवल के अधिकारी ही लोगों से अधिक संपर्क में रहते हैं। ऐसे में पुलिस को हकीकत से वास्ता हो सकेगा। इससे पुलिस भी कई किमी पैदल चलने से स्वस्थ तंदुरुस्त बनी रह सकेंगी।
केवल 480 मामलों की प्राथमिकी
पिछले 15 दिन में उत्तर जोन में 7800 याचिकाएं आई हैं। राज्य के उत्तरी जोन में कांचीपुरम, तिरवल्लुर, विलिपुरम, कडलूर, वेलूर, रानीपेट, तिरुपत्तुर, तिरुवण्णामलै, कलैकुरिचि व चेंगलपेट का इलाका आता है। पुलिस के अनुसार इनमें से 3900 याचिकाएं तुरन्त हल कर ली गई। 2772 याचिकाओं में पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई। केवल 480 शिकायतों में एफआईआर दर्ज की गई।
15 दिन में पांच सौ गांव कवर
पुलिस महानिदेशक पी. नागराजन कहते हैं, पिछले 15 दिन में पुलिस 10 जिलों के 500 गांवों तक पहुंची है। गांववालों का रेस्पॉन्स अच्छा रहा है। हमने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वे लगातार इसकी निगारानी रखें तथा उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करें।

ट्रेंडिंग वीडियो