scriptराज्य परिवहन 15,270 बसें चलाएगा जिसमें 9543 शहर के लिए | pongal | Patrika News
चेन्नई

राज्य परिवहन 15,270 बसें चलाएगा जिसमें 9543 शहर के लिए

राज्य परिवहन 15,270 बसें चलाएगा जिसमें 9543 शहर के लिए

चेन्नईJan 16, 2021 / 10:14 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

pongal

pongal

चेन्नई. राज्य परिवहन निगम पोंगल पर विशेष बसों का संचालन करेगा ताकि लोगों को चेन्नई से अपने घर जाने में सुविधा हो सकेगी। जनवरी 17 से 19 के बीच 5727 बसों का संचालन करेगा।
राज्य परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 11 से 14 जनवरी के बीच 10,276 बसों से .06 लाख यात्रियों ने यात्रा की। अब तक 1.22 लाख यात्रियों ने टिकटें बुक कराई है। 45,275 टिकट चेन्नई से यात्रा के लिए बुक कराई गई है। 77,325 अन्य स्थलों के लिए। यात्री आरक्षण से निगम को 5.46 करोड़ का राजस्व मिला है।
परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर ने कोविड-19 को देखते हुए विशेष गाइडलाइन के तहत बसों के संचालन के लिए कहा है। इसमें मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सोशल डिस्टेंस की पालना आदि शामिल है। बसों में सौ फीसदी यात्री भार की अनुमति दी गई है।
पांच अन्य बस स्टेशनों से बसों का संचालन
सीएमबीटी पर भार कम करने के लिए पांच अन्य बस स्टेशनों से बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें माधवरम, केके नगर, ताम्बरम अरिगनार अन्ना बस स्टेशन, पून्नमल्ली एवं सीएमबीटी शामिल है। कोयम्बेडू बस टर्मिनल से नागपट्टिनम, वेलंकन्नी, तिरुचि, मदुरै, तिरुनेलवेली, सेलम एवं कोयम्बत्तूर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
पोन्नेरी, गुमुडीपुण्डी व उत्तकोट्टे के लिए रेडहिल्स से होकर जाने वाली बसें माधवरम नए बस स्टेशन से चलेगी। पुदुचेरी, कडलूर एवं चिदम्बरम जाने वाली ईसीआर होकर जाने वाली बसें केके नगर बस स्टेशन से संचालित की जाएगी। राज्य में त्यौहार के मौके पर विशेष बसों का संचालन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो