scriptगर्भवती महिला ने लगाया पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप | Pregnant woman charged on police officer for fraud | Patrika News

गर्भवती महिला ने लगाया पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप

locationचेन्नईPublished: Feb 22, 2019 02:48:16 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

कृष्णगिरि के पझैयापट्टै इलाके की रहने वाली गर्भवती महिला ने गुरुवार को पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस क्वार्टर्स में विरोध प्रदर्शन किया ।

Woman,police,pregnant,fraud,officer,Charged,

गर्भवती महिला ने लगाया पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप

धर्मपुरी. कृष्णगिरि के पझैयापट्टै इलाके की रहने वाली गर्भवती महिला ने गुरुवार को पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस क्वार्टर्स में विरोध प्रदर्शन की। पुलिस अधिकारी जिस पर महिला आरोप लगा रही है, उसका पूर्व प्रेमी है और दोनों ने विवाह किया है लेकिन उसे धोखा देकर दूसरी महिला के साथ चला गया। कृष्णगिरि में पझैयापट्टै की 33 वर्षीया दलित महिला टी. सत्या ने धर्मपुरी जिले के पालकोड में पुलिस क्वार्टर्स में विरोध प्रदर्शन की।
महिला ने दावा किया है कि प्रेमी एम. श्रीनिवासन (३८) से शादी की थी, जो धर्मपुरी में काम करने वाले एक पुलिस अधिकारी थे। उनकी शादी 2008 में दोनों के परिवारों की जानकारी के बिना एक मंदिर में हुई थी।
वे दोनों कृष्णगिरि में एक किराए के घर में रहते थे। बाद में उसके परिवार ने उनकी शादी को मंजूरी दे दी थी।
इस बीच सत्या के पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। दूसरी शादी के बारे में पता चलने के बाद सत्या ने पुलिस में शिकायत की लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने सीएम सेल को याचिका भी भेजी है।
उसके समस्या का हल नहीं निकलने के बाद सत्या ने पालकाड में पुलिस क्वार्टर्स में विरोध प्रदर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो