चेन्नईPublished: Mar 18, 2023 08:09:54 pm
PURUSHOTTAM REDDY
राष्ट्रपति एक नाव के जरिए प्रतिष्ठित संत तिरुवल्लूवर की प्रतिमा स्थल पहुंची।
चेन्नई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में संत कवि तिरुवल्लूवर की प्रतिमा स्थल और विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया। इससे पहले मुर्मू भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से तिरुवनंतपुरम से कन्याकुमारी पहुंचीं। हेलीपैड पर राज्यपाल आरएन रवि, तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मनो थंगराज, जिलाधिकारी श्रीधर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।