चेन्नई

भारत बंद: चेन्नई में प्रदर्शनकारी और पुलिस में झड़प, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

चेन्नई में किसानों के विरोध ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है।

चेन्नईSep 27, 2021 / 06:01 pm

PURUSHOTTAM REDDY

भारत बंद: चेन्नई में प्रदर्शनकारी और पुलिस में झड़प, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

चेन्नई.

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आहूत भारत बंद का तमिलनाडु में आंशिक असर रहा। सामान्य जन जीवन का बंद पर कोई खास असर नहीं देखा गया जबकि आंदोलनकारियों ने विभिन्न स्थानों पर रेल और सडक़ रोको कार्यक्रम आयोजित किए। हमेशा की तरह बसें चलीं, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले, स्कूल और कॉलेजों में सामान्य रूप से कार्य किए गए। लेकिन चेन्नई में किसानों के विरोध ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है।

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारी राज्य पुलिस से भिड़ गए और पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। घटना चेन्नई के अण्णा सालै इलाके की है। यहां प्रदर्शनकारी तीनों कृषि कानून और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं देशभर में जारी भारत बंद के चलते कई किसानों को अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अण्णा सालै इलाके में प्रदर्शनकारियों के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस की तरफ से आने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर आना जाना पड़ा।

माकपा के राज्य सचिव के बालकृष्णन ने कहा कि किसान लगातार विरोध कर रहे हैं, जबकि मोदी सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस लेने से इनकार कर रही है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा और आगे भी चलता रहेगा।

Home / Chennai / भारत बंद: चेन्नई में प्रदर्शनकारी और पुलिस में झड़प, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.