scriptतमिलसै सौंदरराजन ने तेलंगाना एवं पुदुचेरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया | puducherry | Patrika News

तमिलसै सौंदरराजन ने तेलंगाना एवं पुदुचेरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

locationचेन्नईPublished: Jan 26, 2022 11:40:57 pm

तमिलसै सौंदरराजन ने तेलंगाना एवं पुदुचेरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

puducherry

puducherry LG

पुदुचेरी. पुदुचेरी की उपराज्यपाल डॉ तमिलसै सौंदरराजन ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उनके कैबिनेट सहयोगियों के साथ बीच रोड पर गांधी थिडल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विपक्ष के नेता आर शिवा, विधानसभा के अध्यक्ष आर सेल्वम, पुदुचेरी में फ्रांसीसी महावाणिज्य दूत लिसे टैलबोट बर्रे, विधायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। तेलंगाना में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पुदुचेरी पहुंचने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया, पुरस्कार और पदक प्रदान किए और विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
उप राज्यपाल ने पुलिस अधीक्षक आर मोहन कुमार, पुलिस उप निरीक्षक पी भास्करन और वी सुंदरसनने को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक पुलिस कांस्टेबल एस एजुमलाई को और असाधारण सेवा के लिए उपराज्यपाल का पुलिस पदक एम सुरेश, पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई), के पजानीसामी और एस सौप्रमणियन को प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि पुदुचेरी सरकार केंद्र शासित प्रदेश के समग्र विकास के लिए गंभीर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि केंद्र सरकार के सहयोग और लोगों के सहयोग से यह सरकार आगे के विकास की ओर अग्रसर होगी। लोगों से खुद को टीका लगवाकर और कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से कोविड-19 महामारी से पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है।
सरकार पुदुचेरी में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए लगन से काम कर रही
विकास परियोजनाओं के बारे में उन्होंने कहा, सरकार पुदुचेरी में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए लगन से काम कर रही है। सड़क, रेल, नौका और हवाई परिवहन सुविधाओं में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पुदुचेरी हवाई अड्डे के विस्तार के काम में तेजी लाई गई है। पुदुचेरी में आध्यात्मिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, शैक्षिक पर्यटन और प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पांच समुद्र तटों को सुविधाओं के साथ उन्नत किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो