script

पुदुचेरी में आज रात से 14 दिनों का सख्त लॉकडाउन

locationचेन्नईPublished: May 09, 2021 07:34:59 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुदुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार रात से 14 दिनों के सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

पुदुचेरी में आज रात से 14 दिनों का सख्त लॉकडाउन

पुदुचेरी में आज रात से 14 दिनों का सख्त लॉकडाउन


पुदुचेरी. कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुदुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार रात से 14 दिनों के सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। सोमवार रात दस बजे से शुरू होकर यह लॉकडाउन 24 मई रात तक जारी रहेगा। कोरोना पर नियंत्रण करने के लिए सरकार ने पहले ही कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन मामले में किसी प्रकार की कमी दर्ज नहीं की गई है।

 

केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना में बताया कि प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना के मामले कम नहीं हुए, जिसके कारण 10 मई रात से प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस दौरान आम लोगों के लिए सभी बीच, पार्क और गार्डेन्स पूरी तहर से बंद रहेंगे। किसी प्रकार की सभा और मंडली पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, त्योहार और अन्य कार्यक्रमों में होने वाले भीड़ पर भी प्रतिबंध होगा। हालांकि नियम और शर्तों के साथ आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी।

 

इसके तहत बिना एसी की सुविधा वाले प्रावधान भंडार, सब्जी की दुकाने, भोजन, किराने का सामान और पशु चारे की दुकानों को दोपहर 12 बजे तक काम करने की अनुमति होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से पुदुचेरी में विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन बावजूद इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में 1,703 नए मामले सामने आए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो