scriptपुदुचेरी में कोरोना के 166 नए मामले आए सामने | Puducherry registers highest spike with 166 COVID-19 cases | Patrika News

पुदुचेरी में कोरोना के 166 नए मामले आए सामने

locationचेन्नईPublished: Jul 29, 2020 04:50:50 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 166 नए मामले सामने आए हैं, इसको लेकर कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3171 हो गई

पुदुचेरी में कोरोना के 166 नए मामले आए सामने

पुदुचेरी में कोरोना के 166 नए मामले आए सामने


पुदुचेरी. केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 166 नए मामले सामने आए हैं, इसको लेकर कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3171 हो गई। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कोरोना वाले मरीजों को होम क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 143 कोरोना मरीज होम क्वारंटाइन हुए हैं जिसमें 132 पुदुचेरी और 11 यानम क्षेत्र के शामिल हैं। अब तक 1869 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। नए मामलों में 154 पुदुचेरी और 12 करैकल के शामिल हैं। वर्तमान में 1112 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें 1028 पुदुचेरी, एक तमिलनाडु, 36 करैकल जीएच 47 यानम और एक महे जीएच में भर्ती हैं। अब तक केंद्र शासित प्रदेश में 37 हजार 162 नमूनों का परीक्षण हुआ है जिसमें से 33 हजार 369 निगेटिव और 421 लोगों के रिजल्ट का इंतजार है।

 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पुदुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लाणी कृष्णा राव ने कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच में तेजी लाई गई है। साथ ही उन्होंने विधायकों से उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों के जांच प्रक्रिया में स्वास्थ कर्मियों की मदद करने का भी आग्रह किया था। लोगों को लक्षण दिखने के बाद जांच कराने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुदुचेरी मेंं प्रति लाख की जनसंख्या में से 2 हजार 149, करैकल में 1 हजार 828, यानम में 2 हजार 354 और महे में 2 हजार 560 नमूनों की जांच की जा रही है, जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। लेकिन फिर से स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ विभाग संख्या को 3 हजार तक बढ़ाना चाहती है। इस प्रकार से जांच कराने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को वापस नहीं भेजा जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो