scriptकेंद्र शासित प्रदेश में एक ही दिन में सामने आए 63 नए मामले | Puducherry reports 63 new COVID-19 cases | Patrika News

केंद्र शासित प्रदेश में एक ही दिन में सामने आए 63 नए मामले

locationचेन्नईPublished: Jul 02, 2020 03:32:36 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

केंद्र शासित प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 63 नए मामलों के साथ एक ही दिन में सबसे अधिक कोविड 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में एक ही दिन में सामने आए 63 नए मामले

केंद्र शासित प्रदेश में एक ही दिन में सामने आए 63 नए मामले


-मरीजों की कुल संख्या पहुंची 802
पुदुचेरी. केंद्र शासित प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 63 नए मामलों के साथ एक ही दिन में सबसे अधिक कोविड 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार से कुल मरीजों की संख्या 802 पहुंच गई। मरीजों की संख्या का डाटा जारी करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि नए मामलों में 60 केंद्र शासित प्रदेश और तीन करैकल के मरीज हैं। इनमें से 34 पुरुष और 29 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 459 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 421 मरीजों का पुदुचेरी के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यू, 110 का जिपमर, 57 कोविड केयर सेंटर, 28 करैकल जीएच और दो का यानम जीएच में इलाज चल रहा है। इसके अलावा महे जीएच में आठ व कडलूर व विल्लुपुरम में दो मरीजों का इलाज हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे 31 मरीजों के साथ अब तक 331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 12 मरीजों की जान जा चुकी है। अब तक 18092 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से 16 हजार 984 लोग निगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 307 लोगों के परिणाम का अभी भी इंतजार किया जा रहा है। मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जनता से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया। बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन किए इस बीमारी से बचा नहीं जा सकता है। सरकार को प्रयासों में लोगों को अपनी मदद प्रदान करनी चाहिए। मदद कर सभी एक दुसरे को सुरक्षित रख सकेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो