चेन्नई

पुदुचेरी में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक होगा पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए मामलों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

चेन्नईApr 21, 2021 / 07:02 pm

Vishal Kesharwani

पुदुचेरी में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक होगा पूर्ण लॉकडाउन


पुदुचेरी. कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए मामलों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। राज भवन में मंगलवार रात को उपराज्यपाल तमिलइसै सौंदरराजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में 2 बजे के बाद सभी दुकानों को बंद कराने का भी निर्णय लिया गया।

 

2 बजे के बाद रेस्टोंरेंट में सिर्फ डिलवरी की सुविधा को अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने धार्मिक जुलूसों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश में पहले से ही रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू चल रहा है। उल्लेखनीय है कि अन्य राज्यों की तरह पुदुचेरी में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों से एहतियात बरतने का आग्रह किया जा रहा है।

 

लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने और बाहर जाने पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि जरूरी ना हो तो बाहर ना निकले। वहीं उपराज्यपाल भी लोगों से वैक्सीन लेने का आग्रह कर रही हैं।

Home / Chennai / पुदुचेरी में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक होगा पूर्ण लॉकडाउन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.