scriptTamilnadu सीएए की जानकारी देने के लिए बांटे परचे | pumplet distribution, chennai: caa and ncr | Patrika News

Tamilnadu सीएए की जानकारी देने के लिए बांटे परचे

locationचेन्नईPublished: Feb 09, 2020 10:10:26 pm

Submitted by:

Dhannalal Sharma

शवंत सिंह ने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ झूठे प्रचार पर विश्वास नहीं करने देंगे। लोगों को सीएए के बारे में समझाने के लिए घर-घर जाकर जनता को मिथकों और तथ्यों से अवगत कराया जायेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी के खिलाफ नहीं है।

Tamilnadu सीएए की जानकारी देने के लिए बांटे परचे

Tamilnadu सीएए की जानकारी देने के लिए बांटे परचे

नेल्लोर. यहां रविवार को पुराने मुंसिपल कार्यालय के क्षेत्र में बीजेपी के नेता यशवंत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगो को अवगत कराने के लिए घर-घर जा कर परचे बांटे। इस दौरान यशवंत सिंह ने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ झूठे प्रचार पर विश्वास नहीं करने देंगे। लोगों को सीएए के बारे में समझाने के लिए घर-घर जाकर जनता को मिथकों और तथ्यों से अवगत कराया जायेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी के खिलाफ नहीं है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सुरक्षा के लिए ही नागरिकता संशोधन अधिनियम पेश किया है। विपक्षियों द्वारा लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि इस कानून से सभी को परेशानी है पर वास्तविकता कुछ और ही है। इस कानून से किसी भी भारतीय निवासी की नागरिकता खतरे में नहीं है। यह अधिनियम उन लोगों के लिए है को पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से हमारे देश में अवैध तरीके से घुसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस कानून के बारे में सही जानकारी न होने के कारण ही आंदोलन और प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने एक बार सभी को इस कानून को पढऩे को कहा। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नागा मोहन, पुरुषोत्तम, सेल्वराज, सुभाष, मणिसिंह और साई कृष्णगिरि भी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो