scriptचपरासी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज निवास दो दिन के लिए बंद | Raj Nivas shut for 2 days in Puducherry after peon found positive | Patrika News

चपरासी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज निवास दो दिन के लिए बंद

locationचेन्नईPublished: Jul 08, 2020 05:02:31 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

राज निवास में स्थित पुदुचेरी उपराज्यपाल किरण बेदी के सचिवालय से जुड़ा एक चपरासी बुधवार को कोरोरा पॉजिटिव पाया गया।

चपरासी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज निवास दो दिन के लिए बंद

चपरासी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज निवास दो दिन के लिए बंद


-किरण बेदी का भी होगा परीक्षण
पुदुचेरी. राज निवास में स्थित पुदुचेरी उपराज्यपाल किरण बेदी के सचिवालय से जुड़ा एक चपरासी बुधवार को कोरोरा पॉजिटिव पाया गया। राज निवास के सूत्रों ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा चुकी है। राजनिवास के एक पुलिसकर्मी समेत संपर्क में आए 15 लोगों की पहचान कर उन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। सभी में लक्षण होने की वजह से होम क्वारंटाइन किया गया है।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए राज निवास में कीटनाशक छीड़काव किए जा रहे हैं और अगले दो दिनों तक बंद रहेगा। पॉजिटिव आए चपरासी की उपराज्यपाल या उनके कार्यालय से किसी प्रकार का संकर्प नहीं था जिसके लिए वे सुरक्षित और स्वस्थ हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर बेदी और उनके कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों का भी परीक्षण होगा। चपरासी नेल्लीतोप का रहने वाला है और वहां पर संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो