scriptराजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई का चेन्नई में स्वागत | Rajasthan Forest and Environment Minister Sukhram Vishnoi | Patrika News

राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई का चेन्नई में स्वागत

locationचेन्नईPublished: Feb 06, 2020 04:18:42 pm

वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) (Rajasthan Forest and Environment Minister) व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलात राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई (Suksram Vishnoi) बुधवार को चेन्नई पहुंचे। राजस्थानी (Rajasthani) प्रवासी समाज के लोगों ने यहां एयरपोर्ट पर उनका शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया।

Rajasthan Forest and Environment Minister Sukhram Vishnoi

Rajasthan Forest and Environment Minister Sukhram Vishnoi

चेन्नई. वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलात राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई बुधवार को चेन्नई पहुंचे। राजस्थानी प्रवासी समाज के लोगों ने यहां एयरपोर्ट पर उनका शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया। चेन्नई पहुंचने के बाद विश्नोई ने यहां प्रवासी समाज के लोगों से मुलाकात की।
राजस्थान में चौबीस घंटे सेवा के लिए तत्पर

प्रवासियों ने विश्नोई को प्रवासी समाज की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। विश्नोई ने प्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वे राजस्थान में चौबीस घंटे उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी

विश्नोई ने इस अवसर पर राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंत्री बनने के बाद वे पहली बार चेन्नई आए हैं। विभिन्न मौकों पर विश्नोई दक्षिण की यात्रा पर आते रहे हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने पर विश्नोई एवं उनके साथ आए मेहमानों का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो