scriptRajinikanth gifts car to social worker Manimaran | 16 साल की उम्र से मणिमारन कर रहा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, सुपरस्टार रजनीकांत से मिला तोहफा | Patrika News

16 साल की उम्र से मणिमारन कर रहा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, सुपरस्टार रजनीकांत से मिला तोहफा

locationचेन्नईPublished: Jun 24, 2023 07:08:49 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

मणिमारन को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रशस्ति-पत्र, वल्र्ड अचीवमेंट अवार्ड और मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिल चुकी है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और अभिनेता रजनीकांत समेत मशहूर हस्तियों ने उसे बधाई दी है।

16 साल की उम्र से मणिमारन कर रहा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, सुपरस्टार रजनीकांत से मिला तोहफा
16 साल की उम्र से मणिमारन कर रहा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, सुपरस्टार रजनीकांत से मिला तोहफा

तिरुवण्णामलै. समाज सेवा में हर कोई शामिल नहीं हो सकता, इसमें मन शामिल होता है। समाज सेवा तभी की जा सकती है जब किसी का दिल परिपक्व हो और लोगों के प्रति उसके मन में बहुत प्यार हो। एक युवक 16 साल की उम्र से कठिन समाज सेवा कर रहा है। उस रास्ते पर चलते रहना एक असंभव कार्य है। उसका काम है अस्पताल के मुर्दाघर में लावारिस पड़े शवों को बाहर निकालना और पुलिस की अनुमति से उनका अंतिम संस्कार करना। 16 साल की उम्र में यह सेवा शुरू करने वाला युवक पिछले 21 वर्षों से इस कार्य को समर्पण के साथ कर रहा है। वह युवक अब 37 साल का हो गया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.