scriptरजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी | rajnikanth discgarged from hospital | Patrika News

रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी

locationचेन्नईPublished: Dec 27, 2020 05:05:32 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

सुपरस्टार रजनीकांत को रविवार को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गर्ई। अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में डॉक्टरों ने बताया कि भर्ती होने के बाद से रजनीकांत के स्वास्थ्य की निगरानी रखी जा रही थी।

रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी

रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी


चेन्नई. सुपरस्टार रजनीकांत को रविवार को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गर्ई। अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में डॉक्टरों ने बताया कि भर्ती होने के बाद से रजनीकांत के स्वास्थ्य की निगरानी रखी जा रही थी। उनके स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अगले एक सप्ताह तक उन्हें आराम करने का सुझाव दिया गया है। कम से कम शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और तनाव नहीं लेने का भी आग्रह किया गया है।

 

इससे पहले सुबह डॉक्टरों ने कहा था कि रजनीकांत की मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी खतरनाक नहीं आया है और ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव के कारण इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य का मूल्यांकन करने के बाद अस्पताल से छुट्टी देने को लेकर निर्णय लेगी। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि रजनीकांत के मेडिकल की सभी रिपोर्ट आ गई है और सब सामान्य हैंं। डॉक्टरों की एक टीम द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव के कारण गत शुक्रवार को रजनीकांत को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

वे गत 13 दिसंबर से हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म अन्नतै की शुटिंग में लगे हुए हैं। हाल ही में रजनीकांत के शुटिंग सेट से आठ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनका भी कोरोना टेस्ट हुआ और उनका परिणाम निगेटिव आया। इससे पहले वह चेन्नई स्थित अपने फार्महाउस में सेल्फ आइसोलेट हो गए थे। ज्ञातव्य है कि रीनल ट्रांसप्लांट के बाद अक्टूबर में रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि ट्रांसप्लांट के बाद अस्थाई तौर पर उनका इम्युन सिस्टम कमजोर पाया गया है। जिसके बाद उनके कोरोना संक्रमित होने की भी अफवाह उड़ी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो