scriptराजपुरोहित ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए दी समर्पण निधि | ram mandir | Patrika News

राजपुरोहित ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए दी समर्पण निधि

locationचेन्नईPublished: Feb 26, 2021 09:22:05 pm

राजपुरोहित ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए दी समर्पण राशि

ram mandir

rajpurohit trust

चेन्नई. श्रीराम मंदिर अय़ोध्या के लिए समर्पण निधि को लेकर लगातार संस्थाएं एवं व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग के लिए लोग आगे आ रहे हैं। साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट की ओर से एक लाख ग्यारह हजार की सहयोग राशि भेंट की गई। राजपुरोहित ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेशकुमार मादा ने बताया कि अय़ोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, यह हम सबका एक सपना था जो जल्द पूरा होगा। मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के लोग उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अन्य संस्थाएं भी लगातार लोगों से संपर्क साध रही है। इस महत्ती कार्य में लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार सहयोग कर रहे हैं। समर्पण निधि के लिए यह अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। तमिलनाडु में भी विभिन्न प्रवासी समाज की सभा-संस्थाओं के साथ ही लोग व्यक्तिगत रूप से भी आगे आकर मंदिर निर्माण में सहयोगी बनने में अपनी भावनाएं जता रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो