चेन्नई

हर साल औसतन एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं रामेश्वरम, पिछले एक साल में दस फीसदी पर्यटक ही पहुंचे

रामेश्वरम में घटे श्रद्धालु
– कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन का असर- पिछले एक साल में दस फीसदी पर्यटक ही पहुंचे, हर साल औसतन एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं रामेश्वरम

चेन्नईApr 15, 2021 / 11:49 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Rameswaram

चेन्नई. कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चलते विश्व प्रसिद्ध रामेश्वरम में पर्यटकों की आवाजाही घटी है। पिछले साल लगे लॉकडाउन के बाद एक साल में बमुश्किल दस फीसदी पर्यटक ही पहुंचे हैं। साल 2019 में जहां एक करोड़ 40 लाख से अधिक पर्यटक आए थे वहीं पिछले साल यानी 2020 में मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद से इस साल अब तक सिर्फ 12 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार घर रही है। साल 2018 में जहां 6067 विदेशी पर्यटक आए थे। जो 2019 में घटकर 3677 रह गए और साल 2020 में केवल 447 विदेशी पर्यटक ही पहुंचे। श्रद्धालु इन दिनों रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथ स्वामी मंदिर आने से परहेज कर रहे हैं। वरना आम दिनों में भी लोग दूर-दूर से यहां दर्शन के लिए आते हैं।
बहुत कम श्रद्धालु आ रहे
रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर के पास दुकान चलाने वाले राजस्थान प्रवासी मानसिंह राजपुरोहित मादा कहते हैं, कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। वरना रामेश्वरम में पांव रखने की जगह नहीं होती है। होटल, गेस्ट हाउस हर दिन फुल रहते हैं। पिछले एक साल से लगभग सन्नाटा ही छाया हुआ है। बहुत कम श्रद्धालु आ रहे हैं।
……………………………….
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.