रानीपेट जिला प्रशासन (Ranipet District Administration) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि समाज के सभी वर्गों के 20,000 वॉलंटियर्स ने शुक्रवार को तीन घंटे के भीतर 186.914 मीट्रिक टन कचरा इक_ा किया। अभियान सुबह सात बजे शुरू हुआ। जिले के 288 ग्राम पंचायतों, छह नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में सघन सफाई अभियान चलाया गया। बिल्डिंग, सडक़ों, राजमार्गो, कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single use Plastic) बरामद किया गया।
चार संगठनों के नौ निर्णायकों - द एलीट वल्र्ड रिकॉर्डस, एशियन रिकॉर्डस एकेडमी, इंडियन रिकॉर्डस एकेडमी और तमिलियन बुक ऑफ रिकॉर्डस ने रिकॉर्ड को प्रमाणित किया।
इस अभियान का नेतृत्व रानीपेट के जिला कलक्टर एम. भास्कर पांडियन ने किया। जिला कलक्टर ने कहा, यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया। पर्यावरण को हो रहे नुकसान से हमारे अस्तित्व को खतरा है। हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए।
उन्होंने इससे पहले दुकानों समेत कई जगहों से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया और फिर इसका इस्तेमाल सडक़ निर्माण कार्य में किया गया।
चार संगठनों के नौ निर्णायकों - द एलीट वल्र्ड रिकॉर्डस, एशियन रिकॉर्डस एकेडमी, इंडियन रिकॉर्डस एकेडमी और तमिलियन बुक ऑफ रिकॉर्डस ने रिकॉर्ड को प्रमाणित किया।