scriptदक्षिण में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड | Record of highest rainfall in South | Patrika News

दक्षिण में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड

locationचेन्नईPublished: Aug 10, 2019 01:24:46 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Ooty के पास नीलगिरि जिले के अवलांचे Avalanche में दक्षिण राज्यों में एक दिन में सर्वाधिक बारिश rain दर्ज हुई। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अवलांचे में पिछले 24 घंटे (गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह) तक 911 मिमी बारिश दर्ज की गई।

news,heavy rain,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,tamilnadu news,Chennai news in hindi,Ooty,

दक्षिण में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड

ऊटी . नीलगिरि जिले के अवलांचे Avalanche में दक्षिण राज्यों में एक दिन में सर्वाधिक बारिश rain दर्ज हुई। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अवलांचे में पिछले 24 घंटे (गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह) तक 911 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी राज्यों में एक दिन (24 घंटे) में इसे सर्वाधिक बारिश होने का दावा किया जा रहा है। पर्यटन स्थल अवलांचे में 48 घंटे के दौरान 1731 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि नीलगिरि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 3748 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राजस्व मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा
कोयम्बत्तूर. भवानी नदी किनारे मेट्टपालयम की बस्तियों के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही लोगों को अलर्ट कर दिया था। लोग सुरक्षित इलाकों में गए भी लेकिन शुक्रवार को भद्रकाली मंदिर समसाना वाटर हाउस और ओवरब्रिज के पास की बस्तियां भी बाढ़ की चपेट में आ गई। प्रशासन ने यहां से लोगों को हटा कर मैरिज हॉल में रखा है। राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीडि़तों की हरसंभव सहायता की जाए। विभाग समन्वय के साथ काम करे। जान-माल का नुकसान रोका जाए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों की रिपोर्ट ले रहे हैं। उनके निर्देश पर वे खुद मेट्टपालयम आए हैं। प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिल्लूर बांध में 100 फीट पानी आ चुका है। वहां से पानी छोडऩे के कारण भवानी नदी में बाढ़ आ गई है। पश्चिमी घाट में भी भारी बरसात से कोयम्बत्तूर के लगभग सभी नदी नालों में पूरे वेग से पानी आ रहा है। प्रशासन चौकन्ना है। जनता को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उनके साथ विधायक एके सेल्वराज, ओके चिन्नाराज, अम्मा पेरवै के सचिव नासर, एडीएमके की जिला सचिव वनमति सैत समेत अन्य अधिकारी भी थे।
इधर दक्षिणी क्षेत्र के विधायक अम्मन के. अर्जुनन, नगर निगम आयुक्त श्रवणकुमार व अधिकारियों ने वार्ड नं 85 में बरसाती नाले की पुलिया की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जमा कूड़े को साफ कराया जिसकी वजह से पानी के बहाव में दिक्कत आ रही थी। उनके साथ उपायुक्त प्रसन्ना रामासामी, कार्यकारी अभियंता ज्ञानवेल व अधिकारी भी थे।
————

ट्रेंडिंग वीडियो