scriptआधिकारिक घोषणा होने तक घर के अंदर रहें सुरक्षित: पुदुचेरी कलक्टर | Remain indoors till officials announce it's safe: Puducherry District | Patrika News

आधिकारिक घोषणा होने तक घर के अंदर रहें सुरक्षित: पुदुचेरी कलक्टर

locationचेन्नईPublished: Nov 25, 2020 01:50:03 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

पुदुचेरी जिला कलक्टर पुर्वा गर्ग ने जनता से निवार चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार कम होने के बाद भी अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकलने का सुझाव दिया है

आधिकारिक घोषणा होने तक घर के अंदर रहें सुरक्षित: पुदुचेरी कलक्टर

आधिकारिक घोषणा होने तक घर के अंदर रहें सुरक्षित: पुदुचेरी कलक्टर


पुदुचेरी. पुदुचेरी जिला कलक्टर पुर्वा गर्ग ने जनता से निवार चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार कम होने के बाद भी अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकलने का सुझाव दिया है, क्योंकि इससे खतरा उत्पन्न हो सकता है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा चक्रवात के आने के बाद हवाओं की रफ्तार अपने आप बढ़ जाती है। पेड़ और उसके ब्रांचों के हिलने से आवाज काफी तेज हो जाती है। अचानक से आवाज बंद होती है और हवाओं की रफ्तार कम हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में लोगों को लगता है कि स्थिति सामान्य हो गई है और लोग बाहर निकलने लगते हैं।

 

लेकिन ऐसा करना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि कुछ समय बितने के बाद हवाओं की रफ्तार फिर से तेज हो जाती है। इसलिए जब तक स्थानीय अधिकारी स्थिति सामान्य होने की घोषणा नहीं कर देते तब तक लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा जब तक चक्रवात के खत्म होने की घोषणा नहीं होती तब तक लोगों को सुरक्षित जगहों पर ही रहना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र और वायुमंडलीय दोनों स्थितियों को देखते हुए निवार के और भी तेज होने की संभावना है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तमिलनाडु और पुदुचेरी में बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। इसके अलावा कई टे्रन और विमान को रद्द कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो