व्यापार में वृद्धि होती है। घर में सभी को धर्म की जानकारी होती है और प्रेमाभाव बढ़ता है। जाप में श्रद्धालुओं ने बढक़र हिस्सा लिया। मोहनलाल चोरडिय़ा, ज्ञानचंद मुणोत, वईसराज रांका, अमरचंद भंडारी, सुरेशचंद ललवानी, ताराचंद दुगड़, ललेश कुमार कांकरिया, सुरेशचंद कोठारी, निर्मल मलरेचा और राकेश बिनायकिया उपस्थित थे। संचालन शांतिलाल सिंघवी ने किया। होली चार्तुमास का प्रवचन तीन सामयिक के साथ सुबह नौ बजे से होगा।
बच्ची के यौन शोषण मामले में युवक को पकड़ा
बच्ची के यौन शोषण मामले में पुलिस ने ३० वर्षीययुवक को गिरफ्तार कर लिया। अयनावरम की ओट्टैवाडै स्ट्रीट में एक सैलून में सुरेश कुमार नाम का युवक काम करता है। सैलून के पास एक घर में ७ साल की बच्ची रहती है जो रोजाना सैलून के पास खेलने के लिए आती थी। बच्ची को प्रलोभन देकर सुरेश उसे सैलून के अंदर बुलाता और उसका शोषण करता। सोमवार को भी इसी कोशिश में था कि बच्ची जोर से चिल्ला उठी। उसकी चिल्लाहट सुनकर वहां काफी लोग जुट गए जिनको बच्ची ने सारी बात बता दी। मामले की अयनावरम महिला पुलिस थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।