चेन छीनने वाले युवक को पकड़ा
चेन्नई. चेन छीनने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जान्सन तेनामपेट के स्मिता अम्माल नगर में रहता है। सोमवार रात को सेट्रल रेलवे स्टेशन के पास वह बस का इंतजार कर रहा था लेकिन काफी देर तक जब बस नहीं आई तो वह वहीं सो गया। इस बीच वहां एक युवक कलैमणी आया। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान कलैमणी और जानसन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस हाथापाई में तब्दील हो गई। इसी दौरान कलैमणी ने मौका पाकर जानसन के गले से ४ सवरन सोने की छेन छीन ली और वहां भागने लगा। उसी समय आई फ्लावर बाजार पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। सारी घटना सुनने के बाद जानसन को उसकी चेन वापस करवा दी और कलैमणी को गिरफ्तार कर लिया।