scriptप्रोजेक्ट दृष्टि से मिला स्मार्ट विजन डिवाइस | Rotary Club of Madras East in association with Aravind Eye Care System | Patrika News

प्रोजेक्ट दृष्टि से मिला स्मार्ट विजन डिवाइस

locationचेन्नईPublished: Sep 18, 2021 09:16:41 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

64 मिलियन लोग आंशिक रूप से दृष्टिहीन

प्रोजेक्ट दृष्टि से मिला स्मार्ट विजन डिवाइस

प्रोजेक्ट दृष्टि से मिला स्मार्ट विजन डिवाइस

चेन्नई.

रोटरी क्लब आफ मद्रास इस्ट एवं अरविंद आई केयर सिस्टम्स ने प्रोजेक्ट दृष्टि की शुरुआत की है। इसके तहत 300 पात्र लाभान्वितों को स्मार्ट विजन डिवाइस दिया गया। यह डिवाइस दृष्टिहीन लोगों के लिए है। इस कार्यक्रम का आयोजन अरविन्द आई केयर हास्पिटल नुम्बल में किया गया। इस मौके पर रोटेरियन जे.श्रीधर, डा.एम.एस.रवि वर्मा, श्रीनिवास राव, मगेश पट्टाभिराम तथा सौम्या स्कंदन उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि देश में 9 मिलियन से अधिक लोग दृष्टिहीन हैं। इसके अलावा 64 मिलियन लोग आंशिक रूप से दृष्टिहीन हैं। ऐसे में इस तरह के डिवाइस को सस्ता बनाया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस डिवाइस को विशेष रूप से दृष्टिहीन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।
रोटरी क्लब आफ मद्रास इस्ट एवं अरविंद आई केयर सिस्टम्स ने प्रोजेक्ट दृष्टि की शुरुआत की है। इसके तहत 300 पात्र लाभान्वितों को स्मार्ट विजन डिवाइस दिया गया। यह डिवाइस दृष्टिहीन लोगों के लिए है। इस कार्यक्रम का आयोजन अरविन्द आई केयर हास्पिटल नुम्बल में किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो