scriptसंत समागम से आती है जीवन में क्रांति की लहर | Saints come to life through the wave of revolution | Patrika News

संत समागम से आती है जीवन में क्रांति की लहर

locationचेन्नईPublished: Mar 18, 2019 02:26:39 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

कपिल मुनि शनिवार को होली चातुर्मास के लिए पेरम्बूर जैन स्थानक पहुंचे जहां संघ के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

चेन्नई. कपिल मुनि शनिवार को होली चातुर्मास के लिए पेरम्बूर जैन स्थानक पहुंचे जहां संघ के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। रविवार को धर्मसभा में उन्होंने कहा भगवान महावीर ने जो सन्देश प्रदान किया उसके पीछे प्रसिद्धि पाने की मानवीय दरिद्रता नहीं बल्कि जीव मात्र के उत्थान व कल्याण का पवित्र आशय था। मनुष्य के जीवन का प्रत्येक क्षेत्र आध्यात्मिक बने इसके लिए जीवन का मूल्य समझना बेहद जरूरी है । जिनकी दृष्टि में पैसे का मूल्य है उनकी दृष्टि में जीवन का मूल्य नहीं होता। भौतिकवादी दृष्टिकोण जीवन का मूल्यांकन नहीं करने देता। पुण्य की प्रबलता से ही संत समागम मिलता है। इससे जीवन में क्रांति की लहर आती है। परिवर्तन आने पर ही विवेक के प्रकाश से जीवन का कोना कोना जगमगाता है। इस संसार में जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसकी प्राप्ति में ये याद रखना चाहिए की शरीर, सत्ता और संपत्ति सब कुछ उधार मिला है। इस संसार में जो प्रेम, अपनत्व, सौहार्द और भाईचारा दिखाई देता है उसका श्रेय महापुरुषों की वाणी को जाता है। धर्म के नाम पर कोरे क्रियाकांड कर लेने से मुक्ति नहीं होगी। संघ मंत्री चेतन पटवा ने बताया कि मुनि के प्रवचन का समय 9.15 बजे से रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो