scriptसादे रूप में मनाया संत खेतेश्वर जन्म कल्याणक महोत्सव | sant kheteswar janm kalyanak mahotsav | Patrika News

सादे रूप में मनाया संत खेतेश्वर जन्म कल्याणक महोत्सव

locationचेन्नईPublished: Apr 22, 2021 10:35:22 pm

सादे रूप में मनाया संत खेतेश्वर जन्म कल्याणक महोत्सव- घरों में ही की पूजा अर्चना

sant kheteswar janm kalyanak mahotsav

sant kheteswar janm kalyanak mahotsav

चेन्नई. राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेताराम महाराज का 109 वां जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को सादगीपूर्वक मनाया गया। समाज के लोगों ने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विश्व शांति एवं कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने के लिए प्रार्थना की गई।
संतों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
राजपुरोहित युवा सेवा संघ चेन्नई के राहुलसिंह मादड़ी ने बताया कि खेतेश्वर ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ के गादीपति संत तुलछाराम महाराज ने भक्तों से घर पर रहकर ही खेतेश्वर जयंती मनाने एवं सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा था। समाज के लोगों ने संतों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए सामाजिक सेवा कार्य में योगदान दिया और आगामी दिनों में गोसेवा में हरा चारा वितरण करने का निर्णय लिया गया। समाज बंधुओ ने अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए। जन्म कल्याणक महोत्सव सादे रूप में मनाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो