scriptSatyavadi Veer Tejaji Maharaj Temple | 51 फीट की ऊंचाई पर लगेगी सवा सात फीट की तेजाजी की प्रतिमा | Patrika News

51 फीट की ऊंचाई पर लगेगी सवा सात फीट की तेजाजी की प्रतिमा

locationचेन्नईPublished: Feb 09, 2023 11:37:54 pm

संभवत इतनी ऊंचाई पर देश में स्थापित होने वाली पहली तेजाजी की प्रतिमा

Satyavadi Veer Tejaji Maharaj Temple

 

Satyavadi Veer Tejaji Maharaj Temple
kolkata me clashed -भाटपाड़ा में तृणमूल के दो गुटों के लोग आपस में भिड़े, संघर्ष,kolkata me clashed -भाटपाड़ा में तृणमूल के दो गुटों के लोग आपस में भिड़े, संघर्ष,Satyavadi Veer Tejaji Maharaj Temple
चेन्नई. दक्षिण भारत के चेन्नई में निर्माणाधीन सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मंदिर में 51 फीट की ऊंचाई पर लीलण पर सवार तेजाजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संभवत इतनी ऊंचाई पर स्थापित होने वाली यह पहली प्रतिमा होगी। श्री वीर तेजा जाट नवयुवक मंडल के तत्वावधान में चेन्नई के पुझल शक्तिवेल नगर में मंदिर के निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। लीलण पर सवार तेजाजी की प्रतिमा चार मंजिले भवन के ऊपर लगेगी। जिसके पास पेमल की प्रतिमा भी होगी।
छह महीने में पूरा होगा मंदिर का काम
श्री वीर तेजा जाट नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मांगीलाल लूम्बरोड ने बताया कि कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चलते मंदिर निर्माण का काम रोक दिया गया था जिसे अब फिर से शुरू कर दिया गया है और अगले छह से आठ महीनों में मंदिर निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शुभ मुहूर्त में मंदिर की प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। मंदिर में भूमितल समेत चार मंजिले होंगी। भवन के पहली मंजिल में मुख्य मंदिर रहेगा जिसमें लीलण के साथ तेजाजी व पेमल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जबकि मंदिर के 51 फीट ऊपर सवा सात फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ऐसी प्रतिमा देश में संभवत किसी मंदिर में अब तक स्थापित नहीं की गई है। यानी इतनी ऊंचाई पर देश की यह पहली वीर तेजाजी की प्रतिमा होगी।
मांगीलाल लुम्बरोड मालकोसनी फिर से अध्यक्ष
श्री वीर तेजा जाट नवयुवक मंडल चेन्नई की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। घेवरराम फड़ौदा को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। मांगीलाल लुम्बरोड मालकोसनी फिर से अध्यक्ष चुने गए है। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में शंकरलाल कुड़िया, हनुमानराम खदाव व बिरधाराम बराणियां उपाध्यक्ष, हीरालाल बेनीवाल सचिव, मोहनलाल सियाग सह सचिव, लक्ष्मणराम गोलिया कोषाध्यक्ष तथा जोधाराम फड़ौदा सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा चिमना राम कछुआ, बुद्धा राम जाणी, हरीराम कास्नियां, खींयाराम लुम्बरोड, कानाराम कमेडिया को सलाहकार चुना गया है। रमेश खदाव सूचना मंत्री होंगे। इसके साथ ही चैनाराम खदाव, भूंडाराम ढाडिया, पप्पू थारोल, कालूराम भांबू, कुन्नाराम डूडी, दिनेश नारधनियां, बगदाराम जाखड़, देवाराम कास्नियां, महेन्द्र बडियार एवं शिवलाल भाना कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है।
जाट समाज के लोग बड़ी संख्या में
श्री वीर तेजा जाट नवयुवक मंडल चेन्नई के सचिव हीरालाल बेनीवाल ने बताया कि चेन्नई में जाट समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास कर रहे हैं। मंदिर के निर्माण से समाज के लोगों में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकेगी। मंदिर निर्माण को लेकर मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के लोग तैयारियों में लगे हुए हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.