scriptSave elephant save forest | सुरक्षित और संरक्षित जंगलों के लिए जरूरी हैं गजराज की सुरक्षा | Patrika News

सुरक्षित और संरक्षित जंगलों के लिए जरूरी हैं गजराज की सुरक्षा

locationचेन्नईPublished: Jun 29, 2023 11:49:21 am

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

हाथियों के मौतों से वन विभाग सकते में, कोयम्बत्तूर के निकट दो महीनों में बारह हाथियों की मौत

एक दशक में अस्सी से अधिक मौतें

सुरक्षित और संरक्षित जंगलों के लिए जरूरी हैं गजराज की सुरक्षा
सुरक्षित और संरक्षित जंगलों के लिए जरूरी हैं गजराज की सुरक्षा
पिछले दस सालों में अकेले कोयम्बत्तूर के पास वाले जंगलों में कई हाथियों की मौत हो चुकी है। वन विभाग और पशुप्रेमियों ने हाथियों की बढ़ती मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

अफ्रीका के बाद एशिया में हाथियों की संख्या दुनिया में सबसे ज़्यादा है। अकेले भारत में 27 हजार हाथी हैं। पिछली गणना के अनुसार तमिलनाडु में 2791 हाथी बताए गए। तमिलनाडु और आसपास के इलाकों के जंगलों में पारंपरिक हाथी मार्ग हैं। जब ये मार्ग मानव अतिक्रमण जैसी समस्याओं से प्रभावित होते हैं, तो हाथी अपना मार्ग बदलने लगते हैं। मार्ग बदल जाने से इनका खेत-खलिहानों और रिहायशी बस्तियों से गुजरना होता है जो नतीजतन मानव-पशु संघर्ष के हालात पैदा कर देते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.