scriptचुनौतियों को पार कर बढ़ें आगे | seminar | Patrika News

चुनौतियों को पार कर बढ़ें आगे

locationचेन्नईPublished: Sep 04, 2019 08:23:16 pm

आधुनिक युग व युवा पीढ़ी को लेकर सेमीनार

seminar

seminar

चेन्नई. मार ग्रेगोरियस कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में भाषा विभाग के तत्वावधान में आधुनिक युग व युवा पीढ़ी को लेकर सेमीनार उमंग-2019 का आयोजन किया गया। नजरत कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष एवं डीन (विस्तार) गिरिजा रूबी मुख्य अतिथि थी। उन्होंने युवाओं के सामने मौजूदा चुनौतियों के बारे में बताते हुए उनके निराकरण की बात कही। मौजूदा सामाजिक हालातों की चर्चा करते हुए उन्होंने चुनौतियों का मुकाबला करते हुए आगे बढऩे की बात कही।
रूबी ने कहा कि मौजूदा दौर प्रतिस्पर्धा का युग है। ऐसे में हमें कड़ी मेहनत के साथ आगे बढऩे की जरूरत है। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में आगे बढ़ें।
इस मौक पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रार्थना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कॉलेज के सचिव फिलिप पुलिपरा, प्राचार्य डॉ. एम. शिवराजन, उप प्राचार्य हेपबिजा नीरजा, शिफ्ट (द्वितीय) की उपाचार्य सुभाषिनी, डीन (कला) ड़ॉ. टी. प्रेमा भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो