script139 दिनों के लॉकडाउन में तमिलनाडु पुलिस ने वसूला 20 करोड से अधिक जुर्माना | shutdown-violation-fine-collection-crosses-rs-20-cr-in-tamilnadu | Patrika News

139 दिनों के लॉकडाउन में तमिलनाडु पुलिस ने वसूला 20 करोड से अधिक जुर्माना

locationचेन्नईPublished: Aug 10, 2020 07:35:30 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

– 6.73 लाख से ज्यादा गाडिय़ां जब्त

shutdown-violation-fine-collection-crosses-rs-20-cr-in-tamilnadu

shutdown-violation-fine-collection-crosses-rs-20-cr-in-tamilnadu

चेन्नई.

तमिलनाडु में 139 दिनों से लागू लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। लॉकडाउन के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों से पुलिस ने 20 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला है। वहीं 6.73 लाख से ज्यादा गाडिय़ां जब्त की गई।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के तहत तमिलनाडु में अब तक 8,65,022 मामले दर्ज किए गए हैं और गिरफ्तार लोगों की संख्या 9,53,914 पहुंच गई है। हालांकि उन्हें तुरंत जामनत पर छोड़ दिया गया। इस दौरान 6,73,806 वाहन जब्त किए गए हैं। इसी अवधि में 20 करोड़ 06 लाख 25 हजार 243 रुपए जुर्माना वसूला गया है।

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। खासकर जिलों की सीमा पर स्थाई चेक पोस्ट बनाए गए हैं। कई तरह की छूट मिलने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे उल्लंघन से जुड़े मामले कम हुए हैं।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। पुलिस चाहती है कि लोग कानून का उल्लंघन न करें। जुर्माना या अन्य कार्रवाई करने का मकसद कानून का पालन करने की प्रेरणा देना है। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लॉकडाउन का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो