इस दौरान तड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में तमिलनाडु के विरुदनगर जिले के रहने वाले 27 वर्षीय वीरान नामक व्यक्ति को पकड़ा गया और जांच की गई तो उसके पास 180 किलो गांजा मिला। इसके अलावा कविली के पास वाहन जाच के दौरान तेलंगाना के कोथगुडेम जिला निवासी 45 वर्षीय टी.श्रीनिवास को 250 किलो गांजे के साथ हिरासत में लिया गया। इस तरह कुल ४३० मिलो गांजा मिला। इसकी जानकारी देने के लिए शनिवार को शहर के उमेशचंद्र कॉन्फ्रंेस हाल में संवादाता सम्मलेन हुआ जिसमें पुलिस अधीक्षक भास्कर भूषण ने बताया कि पुलिस ने 430 किलो गांजा पकड़ा है जिसका मूल्य 65 लाख रुपए आंका गया है।
इसके साथ ही दोनों आरोपियों व उनके वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया जिनका मूल्य 15 लाख रुपए आंका गया है। इन तस्करों को पकडऩे के लिए पुलिस अफसरों ने निरंतर काम किया है। एक रूपरेखा के तहत इन दोनों पकड़ा गया है। इसके लिए सहायक पुलिस कर्मियों के साथ सभी पुलिस अफसरों को अवार्ड पुरस्कृत किया जाएगा।