scriptश्रमिक विशेष ट्रेन सेवाओं की संशोधित समय-सारिणी | special train | Patrika News

श्रमिक विशेष ट्रेन सेवाओं की संशोधित समय-सारिणी

locationचेन्नईPublished: May 30, 2021 06:26:18 pm

श्रमिक विशेष ट्रेन सेवाओं की संशोधित समय-सारिणी

special train

special train

चेन्नई. सार्वजनिक और निजी संगठनों में काम करने वाले आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए और पीक अवर्स के दौरान श्रमिक विशेष सेवाओं पर भीड़ को कम करने और यात्रियों की आसानी के लिए चेन्नई क्षेत्र में संचालित होने वाली अतिरिक्त श्रमिक विशेष के लिए संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। यह 31 मई 2021 से प्रभावी रहेगी। कार्यदिवसों यानी सोमवार से शनिवार के दौरान 31 मई 2021 से अतिरिक्तश्रमिक विशेष सेवाएं संचालिल की जाएगी। कार्यदिवसों यानी सोमवार से शनिवार के दौरान कुल 208 सेवाएं संचालित की जाएंगी। रविवार को संशोधित श्रमिक विशेष सेवाओं के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स -आवड़ी /तिरुवल्लूर/अरक्कोणम/तिरुत्तनी की 42 सेवाएं, तिरुत्तनी/अरक्कोणम/तिरुवल्लूर/आवड़ी – मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स की 44 सेवाएं, मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स – गुमडीपुण्डी / सुलुररुपेटा की 16 सेवाएं, सुलुरुपेटा / गुमुडीपुण्डी – मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स की 16 सेवाएं, चेन्नई बीच – वेलाचेरी की 12 सेवाएं वेलाचेरी – चेन्नई बीच की 12 सेवाएं चेन्नई बीच – तांबरम/चेंगलपट्टू/तिरुमलपुर की 33 सेवाएं तथा तिरुमलपुर/चेंगलपट्टू/तांबरम – चेन्नई बीच की 33 सेवाएं होंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो