scriptTamilnadu: योग एवं ध्यान को जीवन में अपनाएं | Sports are very important for our life | Patrika News

Tamilnadu: योग एवं ध्यान को जीवन में अपनाएं

locationचेन्नईPublished: Oct 09, 2019 08:16:50 pm

राजपुरोहित (Rajpurohit) स्पोर्टस क्लब की बॉलीबॉल टीम का सम्मान

Sports are very important for our life

Sports are very important for our life

चेन्नई. खेल हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। हम खेेलों को जीवन में स्थान देकर ताउम्र स्वस्थ रह सकते हैं। मौजूदा समय में हम अपने जीवन में योग एवं ध्यान को भी स्थान दें।
राजपुरोहित ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेशसिंह मादा ने यह बात कही। वे चेन्नई के साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब की बॉलीबॉल की विजेता टीम के स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राजपुरोहित सेवा संघ चेन्नई के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि राजस्थान से आकर राजपुरोहित समाज के लोगों ने अपनी मेहनत एवं लगन के बल पर व्यापार के क्षेत्र में उंचाइयां हासिल की है। इसके साथ ही यह भी खुशी की बात है कि वे खेलों में भी सहभागिता निभा रहे हैं। जिस तरह राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब ने बॉलीबॉल के माध्यम से खेलों को जीवंत बनाए रखा हैं, वह काबिले तारीफ है।
खिलाडिय़ों का प्रोत्साहन
राजपुरोहित सेवा संघ चेन्नई के अध्यक्ष अर्जुनसिंह मोहराई ने कहा कि सेवा संघ सदैव ऐसे खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर रहा है। नए खिलाडिय़ों को भी जोड़ा जाएं एवं उन्हें आगे बढऩे का अवसर दिया जाएं। उन्होंने खुशी जताई कि राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब में खेलने वाले सभी व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, इसके बावजूद प्रतिदिन खेलने के लिए भी समय निकाल रहे हैं। यह अच्छी बात है।
टीम भावना जरूरी
राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब की बॉलीबॉल टीम के कप्तान महेशसिंह वणदार ने कहा कि यह सभी खिलाडिय़ों की मेहनत एवं टीम भावना का ही परिणाम है कि झवर कप की विजेता बन सके हैं। झवर कप प्रतियोगिता में 16 प्रवासी टीमों ने हिस्सा लिया और राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब की टीम विजेता बनी।
टीम का किया सम्मान
राजपुरोहित स्पोर्ट््स क्लब ने सभी मैच जीते। कप्तान महेशसिंह वणदार के साथ ही प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी मैच रहे कमलेशसिंह मादा, राकेशसिंह खाराबेरा, जसवंतसिंह चाड़वास, गिरधारीसिंह चम्पाखेड़ी, चन्द्रपालसिंह मोहराई, रेंवतसिंह मोहराई, राजेशसिंह मादा, भवानीसिंह धोलेरिया शासन का भी साफा पहनाकर, माला एवं मोमेन्टो से सम्मान किया गया। राजपुरोहित सेवा संघ के सह सचिव लक्ष्मणसिंह वारका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजपुरोहित सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष नारायणसिंह ढाबर, गणपतसिंह पांचड़ोलिया, सुगनसिंह ढोला, महेन्द्रसिंह रतनपुरा, जब्बरसिंह ढोला, महेन्द्रसिंह अराबा ने सभी खिलाडिय़ों का सम्मान किया।
कई गणमान्य लोग थे मौजूद
इस अवसर पर राजपुरोहित ट्रस्ट के न्यासी बहादुरसिंह धुरियासनी, कानसिंह बरना, किरणसिंह ठाकुरला, बाबूसिंह मादा, पुखसिंह ढोला, महेन्द्रसिंह मोहराई, ओमसिंह मोहराई, भैरुसिंह खरोकड़ा, विक्रमसिंह मेहरी, लादूसिंह मोहराई, विजयसिंह मोहराई, अमरसिंह वणदार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो